मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है, पांच-दस सीटों पर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है: अशोक गहलोत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है, पांच-दस सीटों पर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है: अशोक गहलोत

पटना। विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर उभरे विवाद के बीच बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है, सभी चीजें स्मूथली चल रही हैं।

पटना में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के बिहार पर्यवेक्षक गहलोत ने कहा कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। इतने बड़े गठबंधन में पांच-दस सीटों पर विवाद होना कोई नई बात नहीं है। किसी भी प्रदेश में अगर गठबंधन होगा तो कुछ सीटों पर ऐसी स्थिति आती है।

उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों के अंदर जो भी असमंजस की स्थिति है, वह स्पष्ट हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि पांच-दस सीटों पर कार्यकर्ता भी उत्साह में होते हैं और स्थानीय परिस्थिति भी होती है। इसे बड़े रूप में देखने की जरूरत नहीं है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है।

बिहार में कई ऐसी सीटें हैं जहां पर महागठबंधन में शामिल दो दल अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं।

महागठबंधन में शामिल दलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती रही और उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भी दाखिल कर दिया।

बताया जा रहा है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं लेकिन महागठबंधन के घटक दलों द्वारा 256 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए गए हैं। राजद ने जहां 143 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, वहीं कांग्रेस ने 61 उम्मीदवार घोषित किए हैं। विकासशील इंसान पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

वामपंथी दलों ने भी कई क्षेत्रों में प्रत्याशी उतार दिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। ‎

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें