मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

आभूषण दुकान में चोरी, शटर काट कर घुसे चोरों ने लाखों का गहना चुराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद,

15 फरवरी । धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर हटिया स्थित कृष्णा

ज्वेलर्स में गुरुवार की देर रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपए के जेवर

चुरा लिया। घटना की जानकारी दुकान संचालक कृष्णा अग्रवाल को शुक्रवार की

सुबह मिली। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना धनबाद थाना को दी। मौके पर

पहुंची पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।

दुकान

संचालक कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने रात करीब दो बजे के आसपास

दुकान का शटर काटकर दुकान में रखें सोना एवं चांदी के बने जेवरात ले भागे।

जिसकी कीमत लगभग पांच से सात लख रुपए है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को

उन्होंने दुकान नहीं खोला था, लेकिन शाम में वह दुकान देखने पहुंचे थे।

वहीं आज सुबह बगल के एक दुकान संचालक ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान का

शटर टूटा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंच कर उन्होंने देखा की दुकान का शटर

आधा खुला हुआ था। वहीं दुकान में रखे सोना एवं चांदी के जेवरात भी गायब

थे। सीसीटीवी की बात पूछने पर उन्होंने बताया कि दुकान में सीसीटीवी लगाने

के लिए बात की गई है, लेकिन अभी तक दुकान में सीसीटीवी नहीं लगा है।

वहीं

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हीरापुर हटिया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के

अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने बताया कि कृष्णा अग्रवाल ज्वेलर्स में चोरी की

घटना हुई है, जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह को हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच

कर घटना की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल

रही है। पास में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रात करीब दो

बजे के आसपास चोर शटर काट रहे हैं। वहीं मामले की जांच कर रही धनबाद थाना

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस घटना में संलिप्त चोरों को धरदबोचा

जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें