मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में दो घरों से लाखों की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू  में दो घरों से लाखों की चोरी

पलामू। जिले के चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा पंचायत के कोल्हुआ गांव में एक ही रात दो बंद घरों में चोरी कर ली गई। चोरों ने एक ही तरीके से दोनों घर में लगे ताले तोड़कर घर में महंगे आभूषण सहित नगदी की चोरी कर ली। 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की जानकारी दी गई है। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है।कोल्हुआ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बिंदेश दूबे अपने बच्चों और परिवार के साथ वाराणसी में रहते हैं तथा दूसरे घर के मालिक मनोज दूबे जो अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। दोनों लोगों के घर में गहना और नगद की चोरी कर ली गई है। बिंदेश दूबे के घर से 4 सेट गहना और एक लाख नगद की चोरी कर ली गई, जबकि मनोज दूबे के घर से दो लाख का गहना और 10 हजार नगद की चोरी कर ली गई है। लोगों का शक है कि कबाड़ी वाले लोग आते हैं और बंद घरों की रेकी करते हैं फिर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह 7:00 बजे आसपास के लोगों ने देखा कि बिंदेश दुबे और मनोज दुबे के घर के ताले टूट और मुख्य गेट खुला हुआ मिला। चोरी की घटना स्पष्ट होने पर इसकी जानकारी मकान मालिक और चैनपुर थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें