चैंबर भवन में हुई चोरी, लाखों की संपत्ति ले गए चोर
रामगढ़,
20 फरवरी । रामगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के भवन से
चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और फिर वहां
से बैट्री, एलसीडी टीवी व अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। इस मामले में
मंगलवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने मंगलवार को बताया
कि इस घटना की सूचना मिलते ही चैंबर के सभी पदाधिकारी चैंबर भवन पहुंचे और
इसकी जानकारी पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी
अजय कुमार साहू ने घटना की जानकारी ली और फिर उस स्थल का मुआइना किया।
उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया
है। चैंबर की सूचना दर्ज होने के बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए
छापेमारी दे शुरू कर दी है।





