मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

सूने पड़े मकान में जेवर समेत लाखों की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,

10 फरवरी । बिठूर थाना क्षेत्र की नई आबादी में बीते दस दिन से बंद

पड़े एक मकान में शुक्रवार की रात चोरों ने जेवर नकदी समेत लाखों की चोरी

की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर शनिवार सुबह पहुंची पुलिस ने जांच शुरू

कर दी।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि मंधना पुलिस

चौकी क्षेत्र में बसी नई आबादी निवासी दीप चन्द्र रावत दस दिन पूर्व अपने

परिवार के साथ अपनी ससुराल एक शादी समारोह में गए थे। शनिवार की सुबह जब

परिवार वापस लौटा तो देखा की घर में चोरी हो चुकी है।

दीप चन्द्र

रावत ने पुलिस को सूचना दी कि सूना मकान पाकर चोरों ने घर से 38 हजार

रुपये नगद, महंगी साड़ियां और जेवर चोरी कर ले गये है। सूचना पर पहुंची

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया। पीड़ित से

तहरीर लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने एवं शीघ्र अनावरण करने के लिए टीम

गठित कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें