मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:46 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में तीन घरों का कूंडा तोड़कर लाखों की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। अरौल थाना क्षेत्र के बकौठी गांव में शुक्रवार की रात चोरों

ने तीन घरों का कुंडा तोड़कर नकदी समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर

दिया।

शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर

दी है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम भी पहुंची है। पुलिस कहना है कि पीड़ित

परिवारों से तहरीर मिलते ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पहले

फायरिंग की बात सामने आयी थी, लेकिन इसका कोई साक्ष्य नहीं पाया गया है।

सहायक

पुलिस आयुक्त बिल्हौर अजय त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार को अरौल थाने में

सूचना मिली कि शुक्रवार की रात अज्ञात चोर बकोठी गांव निवासी रामजी कश्यप

के घर के अंदर कुंडा तोड़कर घर में रखे जेवर व बीस हजार रुपये नगद और एक

मोबाइल फोन, पड़ोसी लाखन कश्यप के घर में कुंडा तोड़कर दस हजार नगद और एक

मोबाइल फोन, कपड़े व दो अंगूठी सोने की और दो चेन तोड़िया झुमका उठा ले गए।

इसी तरह बकोठी पुरवा निवासी सुभाष चंद्र पुत्र के घर पर

छत से घुसकर एक चेन, दो अंगूठी कान के झाले पायल व सात हजार रुपये नगद चोरी

हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ जांच के लिए फील्ड यूनिट

पहुंची।

परिजनों ने बताया कि वारदात के वक्त फायरिंग भी

हुई थी, लेकिन मौके पर कोई साक्ष्य नहीं पाए गये। मामले की जांच जारी है।

पीड़ितों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें