मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में दरवाजा तोड़कर घर में चोरी, एक लाख के सामान ले भागे बदमाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में दरवाजा तोड़कर घर में चोरी, एक लाख के सामान ले भागे बदमाश

रांची। रातू थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित सत्येंद्र कुमार के आवास में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सत्येंद्र कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा कि ताला तोड़ कर चोर तीन चांदी का सिक्का, चांदी का जेवर, सोने की एक अंगूठी, सिलेंडर गैस, घर में लगे नल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गये । उन्होंने कहा कि इससे पहले भी तीन माह पहले मेरे घर में चोरी हो चुकी है। चोर बालकनी में चढ़कर दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।उन्होंने कहा कि वह अपने पूरे परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि लगभग एक लाख के आसपास के सामान की चोरी हुई है। रातू थाना प्रभारी में बताया कि वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें