रांची के धुर्वा सेक्टर 1 मार्केट में चार दुकानों में चोरी का प्रयास, दुकानदारों में आक्रोश
रांची के धुर्वा सेक्टर 1 मार्केट में चार दुकानों में चोरी का प्रयास, दुकानदारों में आक्रोश
रांची:राजधानी रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर 1 मार्केट में बीती रात चोरों ने चार दुकानों में चोरी का प्रयास किया है। ताला तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे. लेकिन कैमरे को देखकर वहां से भाग निकले। सुबह ताला टूटा देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पेट्रोलिंग टीम ने आकार मामले की जानकारी ली। इस चोरी से कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इसको लेकर दुकानदारों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं। पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाती है। रात में पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग में होती है। बावजूद चोर सड़क किनारे स्थित दुकानों को निशाना बना रहे हैं।





