मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा में आंगनबाड़ी केंद्र और एक घर में हुई चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोडरमा,

12 फरवरी । जिले के जयनगर प्रखंड के ग्राम मुसोवा की लक्ष्मी देवी

एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 89 में बीती रात बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी

की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी प्राप्त होने पर जिला परिषद सदस्य

केदारनाथ यादव ने गांव पहुंचकर जायजा लिया।

लक्ष्मी देवी ने बताया

कि कुछ काम करने के लिए बंधन बैंक से चालीस हजार रुपये लोन लिया था, उसके

साथ चांदी का जेवर, कपड़ा, बर्तन वगैरह बगल कमरे में चोर ताला तोड़कर ले

गए। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सुनीता कुमारी ने बताया कि चोर दो ताला

तोड़कर मध्याह्न भोजन के चावल- दाल वगैरह चोरी कर ले गए तथा बक्सा में रखा

हुआ रजिस्टर वगैरह इधर-उधर फेंक दिया। सुबह केंद्र खोलने के लिए पहुंचने पर

जानकारी प्राप्त हुई है। जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने थाना प्रभारी से

मिलकर इस तरह की घटनाओं की गहनता से जांच करते हुए गश्ती दल बढ़ाने की मांग

की। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें