मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। ‌मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर के सामने खान बिल्डिंग में शनिवार सुबह दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। सुबह करीब 7:30 बजे नकाबपोश अपराधी मजदूर का भेष बनाकर बिल्डिंग में दाखिल हुए और एक बंद मकान का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। घटना के समय घर के मालिक, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अखिलेश्वर दुबे अपने बेटे की शादी की तैयारी के लिए गांव गए हुए थे।अपराधियों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर कमरे का ताला नहीं टूटने पर उन्होंने दरवाजे को ही तोड़ दिया। इसके बाद अलमीरा और बक्सों में रखे जेवरात और नकदी समेट कर वे आसानी से बाहर निकलने लगे। चोरी में कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, इसका आकलन अखिलेश्वर दुबे के लौटने के बाद ही हो सकेगा।बिल्डिंग के मालिक उमाकांत सिंह ने बताया कि सुबह के समय मजदूरों की आवाजाही सामान्य बात होने के कारण किसी को संदेह नहीं हुआ। लोगों को लगा कि दुबे जी के घर में मरम्मत का काम चल रहा है। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दरवाजा टूटा देखा और सूचना दी, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी। स्थानीय युवकों और मौके पर पहुंचे पुलिस की मदद से दो आरोपितों को पकड़ लिया गया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।मौके पर मौजूद विकास सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश नहीं लगा तो आम जनता को मजबूरन सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें