मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के मुंबई स्थित घर में चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन के खार के पॉश इलाके में घर पर चोरी हो गयी है, जिसमें महंगा सामान और नकदी भी चुराया गया है। इस फ्लैट में उनका बेटा अनमोल रहता है। पूनम कभी-कभी उस फ्लैट में रहने आती रहती हैं। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार पूनम ढिल्लो के फ्लैट से एक हीरे का हार, 35 हजार रुपये नकद और कुछ अमेरिकी डॉलर भी चोरी हुए है। पूनम के घर पर 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक पेंटिंग का काम चल रहा था। चोर ने इसका फायदा उठाया और घर की अलमारियां खुली देखकर सामान चोरी कर लिया।पूनम ज्यादातर जुहू में रहती हैं। कभी-कभी वह बेटे को लेकर खार आती है। चोर ने चोरी की गई कुछ नकदी भी खर्च कर दी है। जब पूनम का बेटा दुबई से घर आया तो उसे कई सामान गायब मिले। अनमोल ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद पुलिस ने अंसारी नाम के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें