मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

जालौन। कदौरा थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ धोखाधड़ी और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने चार साल तक महिला के साथ मेलजोल बढ़ाकर शादी का झूठा वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने चुपके से वीडियो भी बना लिया, जिसके बाद उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी गई। अब आरोपित युवक उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार को बताया कि कस्बा निवासी रहीश अहमद पुत्र शहीद करीब चार साल पहले उसके संपर्क में आया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा और आरोपित ने उससे शादी करने का झूठा वादा किया। इसी बहाने उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और चुपके से वीडियो भी बना लिया। कुछ दिनों बाद जब उसने फिर गलत इरादे से संपर्क किया तो पीड़िता ने विरोध किया। इस पर आरोपित ने धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसे बदनाम कर देगा।पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसे लगातार ब्लैकमेल करते हुए आर्थिक रूप से शोषित किया। वह उसकी संपत्ति और जमीन पर कब्जा करना चाहता था। इसके साथ ही रहीश मेरे नाम के प्लॉट और प्रॉपर्टी को अपने नाम करवाने की फिराक में था। जब मैंने मना किया तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी।हाल ही में आरोपित ने पीड़िता पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने साफ इनकार कर दिया तो रहीश ने धारदार हथियार से उसकी हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को कदौरा थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, संपत्ति हड़पने, जबरन वसूली, जानलेवा हमला करना, जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें