ज़िला उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार की डांट से कर्मी हुआ बेहोश,सदर अस्पताल ने बोकारो जनरल अस्पताल किया रेफर
बोकारो :जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने जागरूकता रथ पर पोस्टर नहीं लगाने के कारण कर्मचारी दीपक कुमार को जबरदस्त डांट लगाई जिसके बाद दीपक की तबीयत खराब हो गई और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया जहां से उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कर्मचारी महासंघ का आरोप है कि जिला प्रशासन वर्तमान समय में चुनाव की तैयारी में लगा हुआ है ।एक और मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है वही दूसरी ओर रथ का इस्तेमाल कर जागरूकता फैलाने का काम भी किया जा रहा है ।इसी क्रम में मतदाता जागरूकता रथ में पंपलेट नहीं चिपकने पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कर्मी दीपक कुमार के साथ न सिर्फ गली-गलौज किया बल्कि जबरदस्त फटकार लगाते हुए नौकरी से निकलवाने की धमकी तक दे डाली। इसी डर से दीपक कुमार की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर समाहरणालय में ही गिर पड़े।





