मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी,मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी,मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

तूफान से निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी,मलवे में दव कर बृद्ध की मौत

फर्रुखाबाद : नवाबगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में शनिवार रात आए तेज तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से वृद्ध की मौत हो गई।

रायपुर निवासी संतराम वर्मा (65) शनिवार रात को देर रात अपने घर में चारपाई पर बैठे थे। पास में उनकी पत्नी विमला देवी दूसरी चारपाई पर लेटी थीं। इसी दौरान तेज आंधी और तूफान के चलते पास में बन रही नई कॉलोनी की एक निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और संतराम वर्मा उसके नीचे दब गए।

हादसे में संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गईं। विमला देवी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और ईंटों के मलबे में दबे संतराम को बाहर निकाला। इसके बाद उनके भतीजे आलोक कुमार ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

घायल संतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, सैफई ले जाते समय रास्ते में ही संतराम वर्मा ने दम तोड़ दिया।

मृतक संतराम वर्मा सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी विमला देवी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। तीनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है। बड़े पुत्र दिनेश विवाहित हैं, जबकि छोटे पुत्र अनमोल की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार के पास लगभग डेढ़ बीघा कृषि भूमि है।

घटना के बाद सभासद शिवमंगल सिंह गौर ने मामले की जानकारी तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आंधी से दीवार गिरने पर मरे संतराम का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें