मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' का दूसरा गाना 'खुदाया' हुआ रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अक्षय

कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में लोगों

के उत्साह को बरक़रार रखते हुए ‘खुदाया’ गाना रिलीज किया है। यह एवोकेटिव

क़व्वाली है, जो उनके प्यार और स्ट्रगलर्स को बखूबी दर्शाता है। अक्षय कुमार

और राधिका मदन का यह सोलफुल ट्रैक है। निश्चित रूप से आपके दिलों को छू

लेगा। ‘खुदाया’ अब सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

सुहित

अभ्यंकर, सागर भाटिया और नीति मोहन की शानदार तिकड़ी ने इसे गाया है। यह

गाना प्रेम की शक्ति को रेखांकित करता है। श्रोताओं को याद दिलाता है कि

सच्चा प्यार सभी परीक्षणों और क्लेशों का सामना करता है। ‘खुदाया’

भावनात्मक गहराई और कथात्मक समृद्धि की एक झलक है, जिसे ‘सरफिरा’ में

समाहित किया गया है। अक्षय कुमार और राधिका मदान ने इस गाने को और भी

आकर्षक बना दिया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता

निर्देशक सुधा कोंगारा ने इसका निर्देशन किया है। सुधा और शालिनी उषादेवी

ने इसे लिखा है। पूजा तोलानी ने संवाद लिखे हैं और जीवी प्रकाश कुमार ने

संगीत दिया है। सरफिरा का निर्माण अरुणा भाटिया, साउथ सुपरस्टार सूर्या और

ज्योतिका और विक्रम मल्होत्रा ने किया है। फिल्म ‘सरफिरा’ 12 जुलाई को

सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें