मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध बालू का कारोबार : जेपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध बालू का कारोबार : जेपी

रांची। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश नेता जेपी पांडेय ने कहा है कि झारखंड पु‍लिस के संरक्षण में राज्‍य में अवैध बालू, कोयला और नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्‍होंने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा कि इन अवैध गतिविधियों रोकने में राज्‍य सरकार विफल सा‍बित हो रही है।पांडेय ने आरोप लगाया कि हजारीबाग, रांची, साहेबगंज, डाल्टेनगंज, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पश्चिम सिंहभूम सहित कई जिलों में नशे और अवैध खनन का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते राज्य के लाखों युवा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस संरक्षण में कोयला चोरी साइकिल, बाइक और ट्रकों के माध्यम से खुलेआम जारी है।खूंटी, बुंडू सहित अन्य जगहों और जिलों में एनजीटी के नियमों के लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से बालू उठाव जारी है। कई स्थानों पर अवैध खदानों से चोरी बेखौफ हो रही है, जिससे राज्य को औद्योगिक नुकसान और राजस्व की हानि हो रही है। पांडेय ने आरोप लगाया कि पंचायतों में फंड की कमी से विकास कार्य तीन वर्षों से ठप पड़े हैं, जबकि दूसरी तरफ बालू, पत्थर और कोयले की चोरी ने व्यवसाय का रूप ले लिया है। पांडेय ने कहा कि सरकार आपके द्वार जैसी योजनाएं अब जनता को केवल दिखावा लग रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें