मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार की जनता राजद-कांग्रेस को सबक सिखाएगी: विष्णु देव साय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर सख्त ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता हमेशा से समाज के पिछड़े वर्गों और आदिवासियों का अपमान करते आए हैं।

साय ने इसे कांग्रेस की मानसिकता का हिस्सा बताया और कहा कि इस तरह की टिप्पणियां उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाती हैं।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और राजद बार-बार पीएम मोदी का अपमान इसलिए करते हैं क्योंकि वे ओबीसी समाज से आते हैं। साय ने मोदी को अथक और यशस्वी नेता बताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां कांग्रेस-राजद की मानसिकता को दर्शाती हैं।

उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार की जनता इन हरकतों का करारा जवाब देगी।

पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वे पिछले 11 वर्षों से बिना रुके, दिन-रात कड़ी मेहनत के साथ, 140 करोड़ भारतीयों के लिए सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं।

बिहार की जनता अपने प्रधानमंत्री के अपमान का बदला बिहार विधानसभा चुनाव में लेगी।

दरअसल, गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस टिप्पणी को लेकर भाजपा कांग्रेस नेतृत्व पर हमलावर है।

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी। पटना में होने वाली इस जनसभा में विपक्ष के शीर्ष नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इस जनसभा में शामिल होंगे। पटना की जनसभा से इंडी अलायंस अपनी ताकत को प्रदर्शित करने का प्रयास करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें