मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

अधिवक्ता पुत्र की दिनदहाड़े मनबढ़ ने गला रेतकर की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर (कादीपुर) गांव के बगीचे में सोमवार दोपहर में सरेराह एक मनबढ़ युवक ने अपने पिता को थप्पड़ मारने वाले अधिवक्ता के पुत्र की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में हड़कम्प मच गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।संघईपुर (कादीपुर) गांव निवासी रोहित चौहान (22) गांव के बगीचे में बैठकर मोबाइल देख रहा था। उसी समय गांव का ही चिघडू चौहान बगीचे में पहुंच गया। उसने रोहित के सिर के बाल को पकड़कर चाकू से कई बार गर्दन को रेत डाला। घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे। इस घटना को देखकर लोग भागने लगे। केवल वहां मौजूद गांव के राजेश चौहान ने घटना का विरोध किया, तब चिघडू ने उसके तरफ चाकू लहराते हुए भागने लगा। राजेश कुछ दूर तक उसके पीछे दौड़ा। हालांकि आरोपी मौके से भाग निकला। लोगों ने तत्काल लहूलुहान रोहित को उठाकर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी अरविंद वर्मा, सीओ केराकत अजित कुमार व फॉरेंसिक टीम को लेकर पहुंच गये।थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में कई महीने पहले मृतक रोहित चौहान तथा हत्या के आरोपी चिघडू चौहान के पिता से गाली गलौज हुई थी। रोहित ने अरविंद को दो तीन थप्पड़ मार दिया था। उसी रंजिश के चलते यह हत्या किए जाने की बात अभी तक सामने आ रही है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुट गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें