मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा ने जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाया

पूर्वी सिंहभूम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर के तहत शुक्रवार को कदमा बाजार इलाके में आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ के संदेश को सीधे आम नागरिकों, दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों तक पहुंचाना था।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और स्वदेशी उत्पादों को अपनाना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम है। ओझा ने बताया कि स्वदेशी उत्पाद खरीदना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान है।प्रदेश मंत्री नंद जी प्रसाद ने बताया कि विदेशी वस्तुओं पर अत्यधिक निर्भरता से देश की पूंजी बाहर जाती है, जबकि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से छोटे उद्योगों, किसानों, स्टार्टअप और कुटीर उद्योगों को मजबूती मिलती है। उन्होंने जनता से वोकल फॉर लोकलअभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि हर घर में स्वदेशी उपयोग की संस्कृति विकसित करना समय की आवश्यकता है।अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्वदेशी उत्पादों के लाभ बताए और दुकानदारों से मेड इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। स्थानीय लोगों ने भी इस मुहिम का स्वागत किया।कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह जन-जागरूकता अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वदेशी के महत्व को समझ सकें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजीत सिंह, सुधांशु ओझा, नंद जी प्रसाद, ब्रह्म देव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, उज्ज्वल सिंह, रणजीत पंडित, संदीप पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें