मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस की चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों की

समीक्षा के लिए गठित चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ प्रदीप

कुमार बालमुचू की अध्यक्षता में रविवार को कांग्रेस भवन में संपन्न हुई।

बैठक में प्रदीप कुमार बालमुचु सहित सभी सदस्यों ने आपस में विचार कर जमीनी

स्तर पर लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए पूरा खाका तैयार किया।

बालमुचु

ने कहा कि कांग्रेस ने सात सीटों पर गठबंधन के तहत उम्मीदवार उतारे थे।

इसमें हमें सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली। बाकी पांच सीटों पर हार के कारणों

की पड़ताल जरूरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड महागठबंधन की सरकार के द्वारा

जनहित में किए गए कार्य और केंद्र सरकार की विफलता, केंद्र सरकार द्वारा

किसानों, महिला युवा और अन्य वर्गों के खिलाफ निर्णय लेने के बावजूद हार

मिलना आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को और बेहतर करने की और प्रेरित करता

है। अभी भी समय है कि हम समस्याओं की तह में जाकर संगठन की जमीनी हकीकत से

रूबरू हों ताकि विधानसभा चुनाव तक संगठन को मजबूत कर हम 2019 से भी ज्यादा

अच्छा परिणाम हासिल कर सके।

बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि प्रथम चरण में समिति

गोड्डा, धनबाद, हजारीबाग, चतरा, रांची लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस

दौरान लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक जिला मुख्यालयों में

समिति के सदस्य पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों से जानकारी

लेंगे कि चुनाव में किस प्रकार की चूक हुई। उन्होंने कहा कि समिति 20 जून

को गोड्डा, 21 जून को धनबाद, 22 जून को हजारीबाग, 23 जून को चतरा और 24 जून

को रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम की समीक्षा करेगी।

बैठक में समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, भीम कुमार और सुल्तान अहमद उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें