मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

शॉर्ट फिल्म 'तलब द डिज़ायर' के टाइटल सॉन्ग तलब में चला साधना वर्मा की आवाज का जादू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हाल

ही में रिलीज़ हुई 'नो स्मोकिंग' का सन्देश देती शॉर्ट फिल्म "तलब द

डिज़ायर' का टाइटल सॉन्ग 'तलब' श्रोताओं व दर्शकों का दिल जीत रहा है।

बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर साधना वर्मा के साथ इस गाने को आमिर शेख ने गाया

है। इस गीत को आमिर शेख ने लिखा और कम्पोज़ भी किया है। इस गाने को लोग बहुत

पसन्द कर रहे हैं, क्योंकि यह एक डिफरेंट स्टाइल का गाना है। इसमें साधना

वर्मा का सिंगिंग पार्ट भी है और रैप पार्ट भी है। आम तौर पर पुरुष रैपर्स

के गाने आते हैं, मगर साधना वर्मा ने इसमें अपनी रैप स्टाइल को भी बखूबी

प्रस्तुत किया है।

फ़िल्म 'प्यारी तरावली' में हरियाणवी सॉन्ग सहित

अपनी आवाज का जादू जगा चुकी वर्सटाइल गायिका साधना वर्मा इस गीत को गाकर

बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह काफी अलग किस्म का गीत है। इसमें

सिंगिंग के साथ साथ मुझे रैप करने का भी अवसर मिला जिसके लिए मैं आमिर शेख

की आभारी हूँ। उनके साथ वर्किंग एक्सपीरियंस बेहतरीन रहा। हालांकि साधना

वर्मा ने इससे पहले भी कई अल्बम के लिए अपनी आवाज़ दी है। यारा के लिए जावेद

अली के साथ, अपनी कहानी के लिए शाहिद माल्या के साथ और मंसूबा के लिए आमिर

शेख के साथ गाया है। लेकिन पहली बार उनका गाना किसी शॉर्ट फिल्म में रिलीज

हुआ है

मल्टी टैलेंटेड ऎक्टर, सिंगर और कम्पोज़र आमिर शेख की शॉर्ट

फिल्म 'तलब द डिज़ायर' प्लानेट9 ओटीटी पर रिलीज होकर काफी लोकप्रिय हो रही

है। खास बात है कि इस फ़िल्म में आमिर शेख ने पांच अलग अलग किरदार निभाए

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें