मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

द ग्रेट फैमिली गेट टूगेदर शो' होगा इंडी एलायंस रैली - प्रतुल शाह देव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
द ग्रेट फैमिली गेट टूगेदर शो' होगा इंडी एलायंस रैली - प्रतुल शाह देव

द ग्रेट फैमिली गेट टूगेदर शो' होगा इंडी एलायंस रैली - प्रतुल शाह देव

रांची: भाजपा ने इंडिया एलाइंस पर की 21 अप्रैल की रैली पर बड़ा हमला बोलते हुए उसे द ग्रेट फैमिली गेट टुगेदर शो कर दिया। गुरुवार को प्रदेश मीडिया सेंटर ,हरमू में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस मंच पर अखिलेश यादव का परिवार, लालू प्रसाद का परिवार ,स्टालिन का परिवार ,ममता बनर्जी का परिवार ,हेमंत सोरेन का परिवार के साथ गांधी परिवार नजर आएगा। प्रतुल ने कहा यह सिर्फ और सिर्फ परिवार को बढ़ाने वाले दलों का समूह है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाए जाने के डर कर एक मंच पर आया है।

ईडी आईटी और सीबीआई की दबिश के बाद जिन 16 कंपनियों ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीदे उसका सिर्फ 37 प्रतिशत हिस्सा भाजपा को मिला और 63 प्रतिशत विपक्ष को

इलेक्टरल बॉन्ड पर प्रतुल ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि विपक्ष चीजों को छुपा कर बोलता है। कुल 3000 कंपनियों ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीदा था। जिसमें सिर्फ 26 कंपनियों पर ईडी,सीबीआई या आईटी की इंक्वारी चल रही है। इनमें से 16 कंपनी ने दबिश के बाद इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीदा था। इन 16 कंपनियों के खरीदे गए इलेक्टोरल बॉन्ड का सिर्फ 37 प्रतिशत हिस्सा भाजपा को मिला जबकि 63 प्रतिशत हिस्सा विरोधियों को मिला। प्रतुल ने कहा कि अगर सीक्वेंस को जोड़ तो ऐसा लगता है कि जिनके यहां इन एजेंसियों के छापे पड़ते हैं, उनके यहां विपक्षी जाकर सत्ता में आने के बाद मामले को समाप्त करने के नाम पर वसूली कर रहे हैं।तभी ऐसी दबिश वाली कंपनियों ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड का 2/3 हिस्सा कांग्रेस और इंडि एलायंस के दलों को दे दिया। प्रतुल ने कहा कि इस राज्य सरकार में तुष्टिकरण चरम पर है।लव जेहाद भी बढ़ा है।झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य नसरुल इस्लाम को लोग मुसलमान बता कर बचाव कर रहे हैं। प्रतुल ने कहा उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की हत्या की बात कही थी और उसको भी हिंदू मुस्लिम के चश्मे से देखने वाले देश का विकास कभी नहीं कर सकते। जनता ऐसी विघटनकारी और विनाशकारी शक्तियों को बाहर करेगी और 400 सीटों के आंकड़े को भाजपा और सहयोगी दलों को पार कराएगी। आज की प्रेस वार्ता में सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक एवं तारिक इमरान भी उपस्थित थे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें