मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार एसआईआर की आड़ में अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरकार एसआईआर की आड़ में अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सरकार पर अपनी जिम्मेदारियों से भागने के आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शीतकालीन सत्र की अवधि को लेकर सवाल उठाए।

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शीतकालीन सत्र की अवधि को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सरकार ने अपनी जिम्मेदारी को भी संकीर्ण बना दिया है। ऐसा लगता है कि सरकार ने इतना छोटा शीतकालीन सत्र बुलाकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है। यह साफ है कि सरकार जवाबदेही से बच रही है।

उन्होंने एसआईआर की बात करते हुए कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर कायम रही है। आज भी ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग न निष्पक्ष है और न स्वतंत्र है। वह भाजपा सरकार के निर्देश पर काम कर रहा है। हम चाहते हैं कि संसद में एसआईआर के मुद्दे पर गहन चर्चा हो।

सरकार इसकी आड़ में अपनी ईमानदारी से भाग रही है। हम चाहते हैं कि छोटे सत्र का भी पूरी तरह से सद्उपयोग हो।

सुखदेव भगत ने कहा कि विपक्ष दुश्मन नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की खूबी है। हमारे संविधान में भी चेक एंड बैलेंस जैसी बातें हैं।

उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि सकारात्मक चीजों को लेकर हम बातचीत चाह रहे हैं, तो सरकार को भी इसे अच्छे तरीके से लेना चाहिए। सत्र का सद्उपयोग हो। हम यही चाहते हैं।"

राज्यसभा में भाषण के दौरान 'जय हिंद' और 'वंदे मातरम' जैसे नारे लगाने पर रोक लगाने वाली एडवाइजरी को लेकर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि संसद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मंत्री सदन में आते हैं, तो यह कोई राजनीतिक मंच नहीं बल्कि संसद ही होती है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें