मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

खेत की रखवाली करने गए किसान की गला रेतकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बदायूं,13

फरवरी। जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बिहारी गोटिया गांव में

खेत की रखवाली करने गए एक किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी

गई। 50 वर्षीय किसान मुकद्दम का खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह ट्यूबल पर

पड़ा मिला। किसान की हत्या की जानकारी मिलते ही बिनावर और कुंवरगांव थाना

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर कार्रवाई में जुट गई।

किसान

मुकद्दम के घर वालों ने बताया कि मुकद्दम सोमवार रात को खेत पर फसल की

रखवाली करने के लिए गए थे। मंगलवार सुबह जब वह घर वापस नहीं लौटे तो उन्हें

देखने खेत पर पहुंचे, जहां खून से लथपथ शव ट्यूबवेल पर पड़ा देख होश उड़

गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कुंवरगांव व बिनवार थाना पुलिस

पहुंची और जांच पड़ता शुरू कर दी। हत्या से संबंधित तथ्य जुटाने के लिए

पुलिस घटनास्थल पर वीडियोग्राफी की और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाएं।

मामले

में कुंवरगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि किसान का शव कब्जे में लेकर

पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और जांच में मिलने वाले

तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें