मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाया लापवाही का आरोप, माैत के बाद हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाया लापवाही का आरोप, माैत के बाद हंगामा

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन लगाने में देरी के कारण मौत का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामादुमका।ऑक्सीजन के कनेक्शन लगाने में देरी होने पर एक महिला पोनिया देवी की (60) की मौत के बाद फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरूवार को जमकर परिजनों ने हंगामा किया।मृत महिला के परिजनों ने डॉक्टर एवं नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर के गेट के सामने प्रदर्शन किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। घटना से नाराज परिजनों ने महिला के शव को पीजेएमसीएच के मुख्य गेट पर रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया।सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच नाराज परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास की, लेकिन परिजनों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। बाद में डीएस डॉक्टर लखन सोरेन मौके पर पहुंच मृतक का परिजनों को समझा बुझा कर हंगामा शांत कराया। डाक्टर ने आश्वासन दिया है कि ड्यूटी पर तैनात संबंधित स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।परिजनों ने बताया कि जामा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की रहने वाली पोवनिया देवी अपनी बहन के घर श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में गोपीकांदर बाजार गई थी। बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर इलाज की कोई व्यवस्था नहीं देख उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।मरीज के परिजनों ने बताया कि पोवनिया देवी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सभी लोगों ने ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर और नर्स को बेहतर इलाज करने की गुहार लगाई। लेकिन उन्होंने इसमें लापरवाही बरती। मरीज को तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन ऑक्सीजन नहीं चढ़ाया गया। इस कारण उनकी स्थिति बिगड़ गई और मौत हो गई।स्ट्रेचर में शव रख मुख्य गेट को जाम परिजन करते रहे विरोधमरीज की मौत के बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए। परिजनों ने शव को स्ट्रेचर पर रखकर मेन गेट पर लाकर बीचों-बीच रख दिया और आवागमन को बाधित कर दिया। परिजन संबंधित चिकित्सक और कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि यह मेडिकल कॉलेज अस्पताल है, जहां इलाज के सारे उपकरण-मशीनें है, पर कर्मियों की लापरवाही से मरीज की जान गई। इधर,अस्पताल का गेट जाम होने से अन्य मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।सिविल सर्जन ने ऑक्सीजन लगाने में कोई देरी नहीं हुई है, सांस लेने की समस्या थी। जो भी संभव हो सका डॉक्टरों ने चिकित्सा किया। गंभीर सांस लेने की समस्या के कारण जान गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें