मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

नेओरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूटा, लोगों में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेओरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूटा, लोगों में दहशत

जलपाईगुड़ी। रात से शुरू हुई भारी बारिश और तूफ़ान के कारण मालबाजार से सटे कई इलाके जलमग्न हो गए है। तेशिमला ग्राम पंचायत के एक बड़े हिस्से में पानी घुस गया है। जिससे सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच विधाननगर ग्राम पंचायत में नेओरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूट गया है। नदी से सटे एक रिजॉर्ट में पानी घुसने से वहां ठहरे पर्यटक दहशत में है। इलाके की एकमात्र सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह से ही विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करने के साथ-साथ बांध की मरम्मत का काम भी चल रहा है। स्थानीय समाजसेवी संगठनों ने भी बाढ़ की स्थिति से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें