दिव्यांगों का टूटा सब्र का बांध, थाली बजाकर किया विरोध प्रकट
रांची। झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ के बैनर तले दिव्यांगजन राजभवन के पास अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। लेकिन उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हुई है, जिससे क्षुब्ध होकर दिव्यांगजन अपने आंदोलन को गति भी दे रहे हैं।
वहीं धरने के 84वें दिन गुरुवार को दिव्यांगों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने थाली बजाकर प्रदर्शन किया और सरकार के प्रति अपना विरोध प्रकट किया। वहीं दिव्यांगजन प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल से राजभवन और मुख्यमंत्री आवास को निकले, लेकिन उन्हें पुलिस-प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया। काफी देर तक दिव्यांग नहीं माने तो उन्हें मौजूद अधिकारीयों ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक उन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात करा दिया जायेगा। वहीं इस आश्वासन के बाद दिव्यांगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर फिर से धरना स्थल पर लौट गए।





