मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा

जालौन। कोच कोतवाली क्षेत्र में 1 अगस्त 2017 को एक किशोरी को अगवा कर गैर जनपद में चार महीने तक छुपाकर रखने और उसके साथ बलात्कार करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा और 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।मामले की जानकारी देते हुए शासकीय अधिवक्ता बृजराज सिंह राजपूत ने बताया कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक अगस्त 2017 को पुलिस में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को संजू निवासी ग्राम काथो थाना मिहौना जिला भिंड मध्य प्रदेश अगवा कर अपने साथ ले गया है। किशोरी को अपने गांव में चार महीने तक छुपाकर रखा था। जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कुछ दिनों बाद किशोरी को बरामद कर लिया था और आरोपी संजू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पाक्सो व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा के बाद जांच कर न्यायालय में संजू के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी। जिसकी सुनवाई न्यायालय स्पेशल पाॅक्सो कोर्ट में चल रही थी। अधिवक्ताओं की बहस, गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश मोहम्मद कमर ने संजू को दोषी मानते हुए उसे 20 साल का कारावास व 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें