मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना का हाल- बेहाल, युवाओं में निराशा,आखिर कब शुरू होगी योजना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: राज्य सरकार ने इंजीनियरिंग, मेडिकल जैसे क्षेत्र में अपना करियर बनाने की चाहत रखने वाले विद्यार्थियों के लिए एक सौगात के रूप में मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना की घोषणा की थी। इस घोषणा के 6 महीने से अधिक समय बीत चुके हैं मगर अब तक जमीन पर नहीं उतर पाया है। ऐसे में इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए उम्मीद लगाए राज्य के युवाओं में निराशा होने लगी है।

विदित हो कि मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट, सीए, सीपीटी, होटल मैनेजमेंट, मास कम्यूनिकेशन और फैशन डिजाइनिंग जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों की सहायता के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा देने की सरकार की योजना है.

जानिए मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत क्या दिया जाना है

1. इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट, सीए, सीपीटी, होटल मैनेजमेंट, मास कम्यूनिकेशन और फैशन डिजाइनिंग में प्रवेश के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का मिलेगा निशुल्क कोचिंग।

2. विद्यार्थियों को कोचिंग अवधि में 2500 रुपये का मासिक भत्ता भी मिलेगा।

3. दसवीं में मिले अंकों के आधार और योग्यता आधारित मानदंडों के अनुसार विद्यार्थियों का होगा चयन।

4. सरकार इस पर 122 करोड़ रुपए वार्षिक खर्च करेगी।

5. इस योजना के तहत 8000 विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है।

6. विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कुल 45 कोचिंग संस्थान को सूचीबद्ध करने की तैयारी है।

अभी तक नहीं हो पाई है कोचिंग संस्थानों का चयन

इन प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलने वाले निशुल्क कोचिंग के लिए सरकार के द्वारा अब तक कोचिंग संस्थानों का चयन नहीं हो पाया है। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार का मानना है कि जल्द ही प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों को सूचीबद्ध कर लिया जाएगा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक शुरू कर दिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें