मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी

वाराणसी। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे का आज दूसरा दिन है। इस अवसर पर उनका कार्यक्रम धार्मिक आस्था और जनसंपर्क से जुड़ा हुआ है। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस से निकलकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर वाराणसी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बरेका गेस्ट हाउस से लेकर मंदिर परिसर तक पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह रंग-बिरंगी सजावट, पोस्टर और स्वागत द्वार बनाए गए हैं। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रास्ते में पांच विशेष स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत करेंगे। साथ ही पुष्प वर्षा की भी तैयारी की गई है। इस पूरे आयोजन को “मिनी रोड शो” का रूप दिया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

मंदिर के मुख्य द्वार पर भी भव्य स्वागत की योजना बनाई गई है।

यहां श्रद्धालु शंखनाद के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर प्रशासन और पुजारियों की मौजूदगी रहेगी। धार्मिक दृष्टि से यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है।

स्थानीय लोगों में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। वाराणसी के एक स्थानीय निवासी ने कहा, "वे लंबे समय से प्रधानमंत्री को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं और उनके आने से वे बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं, जिसे लोग सराहते हैं।"

आंचल शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम लोग पीएम मोदी को देखने के लिए आए है। हम लोग काफी देर से इंतजार कर रहे है पीएम कब आएंगे और हम उनको देखेंगे।

पीएम मोदी महिलाओं को इतना बढ़ावा दे रहे है इसी वजह से हम लोग और उनको देखने के लिए आए है। हम लोगों की सारी टीम के लोग है। फूल माला लेकर हम लोग स्वागत के लिए तैयार है।"

कृष्ण लाल सेठ ने कहा, "हम लोग उनका स्वागत करने के लिए अपने टीम के साथ आए है, कई स्थानों पर हम लोगों ने स्वागत का कार्यक्रम रखा है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें