मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद

रांची। धुर्वा डैम में हुए एक हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति, पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया।हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि रविवार को भी डूबे व्यक्ति की तलाश की गई थी लेकिन शव नहीं मिला था, सोमवार सुबह शव बरामद किया गया।इससे पहले, इसी घटना में मारे गए तीन अन्य पुलिसकर्मियों के शव पानी से निकाले जा चुके थे।सत्येंद्र सिंह की तलाश में एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार जुटी हुई थी. यह घटना उस समय हुई जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) की सुरक्षा टीम के चार पुलिसकर्मी एक सरकारी वाहन से यात्रा कर रहे थे।बताया जा रहा है कि 14 नवंबर की रात, उनकी कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम के पानी में जा गिरी। 15 नवंबर की सुबह, स्थानीय लोगों ने डैम के किनारे एक वाहन को पानी में डूबे होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान, गोताखोरों ने डूबी हुई कार के भीतर से तीन पुलिसकर्मियों के शव बरामद किए, जिनकी पहचान उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर, और चालक अनिल सिंह के रूप में हुई थी।ये तीनों कार के अंदर ही फंस गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि चौथा व्यक्ति चालक सत्येंद्र सिंह कार के भीतर नहीं मिला। पुलिस ने आशंका जताई थी कि कार के पानी में गिरते ही वह बाहर निकलने की कोशिश में डैम में कूद गया होगा, लेकिन वह भी डूब गया।सत्येंद्र सिंह की खोज के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार की सुबह सत्येंद्र सिंह का शव भी डैम से बरामद कर लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें