मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पलामू में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के पलामू में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारूडीह गांव में ससुराल आए एक युवक का शव सोमवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है।

पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान मेदिनीनगर शहर के सुदना निवासी रूपेश मेहता के रूप में हुई है। बताया गया कि रूपेश करीब आठ दिन पहले दारूडीह स्थित अपने ससुराल में एक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया था। परिजनों के मुताबिक शादी के माहौल में सब कुछ सामान्य चल रहा था और रूपेश भी समारोह में शामिल था।

इसी बीच, उसने अचानक अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। सोमवार की सुबह जब परिजनों ने रूपेश को फंदे से लटकते हुए देखा, तो घर में कोहराम मच गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) भेज दिया।

लेस्लीगंज थाना पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला पूरी तरह से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

हालांकि, युवक ने शादी के खुशियों भरे माहौल के बीच ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके सटीक कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।

पुलिस पारिवारिक विवाद सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें