मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

युवक का फंदे से झूलता शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक का फंदे से झूलता शव बरामद

जलपाईगुड़ी। फूलबाड़ी में एक युवक का फंदे से झूलता हुआ शव मिलने से गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई। मृतक युवक का नाम बुद्ध राई (25) है। युवक कई दिनों से फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत के चतुरगछ इलाके में एक गौशाला में काम कर रहा था।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह सबसे पहले गौशाला के एक अन्य कर्मचारी ने बुद्ध का शव कमरे में फंदे से झूलते हुए देखा। खबर फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। बाद में घटना की खबर मिलते ही एनजेपी थाने पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।पड़ोसियों का कहना है कि कुछ समय से उसका परिवार उसके साथ रहता था। परिवार के जाने के बाद वह गौशाला में अकेला रह रहा था। अचानक आत्महत्या करने का कारण किसी को समझ नहीं आ रहा है। एनजेपी थाने पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें