मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

पिता की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पिता की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस ने अपने ही पिता की हत्या के आरोपी बेटे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जर्मन सिंह पुत्र सुघर सिंह, निवासी बढ़ाईपुरा थाना नसीरपुर, की तलाश पिछले कई दिनों से की जा रही थी। बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी नगला जवाहर नहर की पुलिया के पास मौजूद है। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके को घेरकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक ज़िंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल बरामद किया है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में शिकोहाबाद पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि नगला जवाहर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। जब संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि किस कारण से उसने अपने पिता की हत्या की थी। आरोपी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि 19 अप्रैल की देर रात को नगला सुंदर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें 80 वर्षीय बुजुर्ग सुघर सिंह की उनके खेत पर बने मकान के बाहर चारपाई पर सोते समय सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई जर्मन सिंह पर जमीन विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें