मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

थार पर विधायक का स्टीकर व लाल-नीली बत्ती लगाकर युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरादाबाद,

25 फरवरी दाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में बीती देर रात्रि

हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने लाल और नीली बत्ती लगी एक थार कार पकड़

ली। थार पर विधायक का स्टीकर भी लगा हुआ था। गाड़ी रोके जाने पर युवक ने

हंगामा किया जिससे बाद पुलिस गाड़ी व गाड़ी चला रहे युवक को थाने ले आई।

इसके बाद आरोपित युवक का शांति भंग में चालान किया और कार का 10 हजार रुपये

का चालान भी कर दिया।

शनिवार देर रात्रि एएसपी हाईवे अमरिंदर सिंह

और थाना प्रभारी राजीव शर्मा और पुलिस के साथ हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर

रहे थे। हाईवे पर एक युवक मोहम्मद फैज निवासी पाकबड़ा अपनी थार कार पर

लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने कार को रोक लिया और उसकी लाल

नीली बत्ती को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। कार पर एक विधायक लगा

स्टीकर भी था। पुलिस ने युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार करके

चालान कर दिया और कार का 10 हजार रुपये का चालान काटा है।

पाकबड़ा

थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि आरोपित की कार को जब रोका और चालान

काटा था तो वह मौके पर हंगामा करने लगा था इसलिए उसको गिरफ्तार कर थाने ले

आए थे, उसका भी शांतिभंग में चालान किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें