मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को कुचलने वाला थार चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को कुचलने वाला थार चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

रांची,। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान बरियातू निवासी विश्राम उरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) केवी रमण ने बुधवार को बताया कि यह घटना 14 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे मोरहाबादी स्थित प्राइम पार्क के समीप हुई थी। उस समय पुलिस की पेट्रोलिंग टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध काले रंग की महिंद्रा थार पर पड़ी, जिसके शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, आगे का विंडशील्ड टूटा हुआ था तथा पीछे का नंबर प्लेट मिट्टी से ढका हुआ था।

पुलिस टीम ने वाहन चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पेट्रोलिंग वाहन के चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल पुलिसकर्मी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर में गंभीर चोट के कारण चिकित्सकों ने पांच टांके लगाए। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद रांची पुलिस ने फरार वाहन की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। वाहन का नंबर ट्रेस करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपित विश्राम उरांव को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में इस्तेमाल की गई थार को भी जब्त कर लिया।

सिटी डीएसपी केवी रमण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन पर ब्लैक फिल्म लगाने, नंबर प्लेट को मिट्टी से ढकने और वाहन की अन्य अनियमितताओं के पीछे क्या उद्देश्य था। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

इस बीच रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन जांच के दौरान पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर पूरा सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के जांच अभियान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से चलाए जाते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि जांच से बचने के लिए वाहन भगाने या पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें