मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

कोल वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चतरा। तेज रफ्तार कोल वाहन ने बाईक सवार युवक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के पदमपुर पंचायत अंतर्गत बुकरु निवासी गौतम सिंह के पुत्र रामप्रवेश सिंह टंडवा से सोमवार दोपहर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आम्रपाली के बिंगलात स्थित गेट के समीप कोल वाहन ने युवक को चपेट में ले लिया। घटना के बाद कोल वाहन युवक को बाइक सहित घसीटते हुए सौ मीटर से अधिक दूरी तक अपने साथ ले गया। मानवता का परिचय देते हुए टंडवा प्रमुख रीना देवी ने अपने वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचाया।मृतक टीवीएस क्रेडिट नामक कंपनी में लोन रिकवरी एजेंट का काम करता था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आम्रपाली एक नम्बर गेट को जाम कर दिया, जिससे आम्रपाली से कोयला ढुलाई ठप हो गई। मृतक के आश्रित को 25 लाख मुआवजा, मृतक की पत्नी को नौकरी, इंट्री गेट पर गार्ड की व्यवस्था एवं सीसीटीवी लगवाने की मांग पर परिजन और ग्रामीण अड़े हुए थे। बीडीओ देवलाल उरांव लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक कोयला डिस्पैच पूरी तरह ठप था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें