मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

सूर्याबासा गांव में 15-16 हाथियों का झुंड देखा गया, दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सूर्याबासा गांव में 15-16 हाथियों का झुंड देखा गया, दहशत

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर और झींकपानी प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक फैला हुआ है। मंगलवार की रात से लगातार हाथियों का एक झुंड क्षेत्र में घूमते हुए देखा जा रहा है। बुधवार सुबह सिंहपोखरिया के सूर्याबासा गांव में करीब 15 से 16 हाथियों का झुंड नजर आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल को पूरी तरह से रौंद दिया है। इसके अलावा, कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। कई परिवार डर के कारण घर छोड़कर अन्य स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।सूचना मिलने पर प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों को आबादी क्षेत्र से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द हाथियों को गांव से बाहर हटाए और उन्हें फसल और संपत्ति के नुकसान का मुआवजा प्रदान करे।जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, रात में घरों से बाहर न निकलें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें। हाथी दल की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की जान-माल की क्षति को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें