मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के खूंटी में रामनवमी के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद तनाव, 24 घंटे से जारी बंद का व्यापक असर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के खूंटी में रामनवमी के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद तनाव, 24 घंटे से जारी बंद का व्यापक असर

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव की तपिश अब पूरे जिले में फैल गई है। शनिवार को हुई पत्थरबाजी और झड़प की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए 'सर्व सनातन समाज' नामक संगठन ने रविवार से ही खूंटी जिले में अनिश्चितकालीन बंद का बिगुल फूंक दिया है।

सोमवार को भी जिले में बंद का खासा असर दिख रहा है। खूंटी जिला मुख्यालय के साथ रनिया, मुरहू, तोरपा, तपकरा इलाके में बाजार और दुकानें बंद हैं। बंद बुलाने वाले लोगों का कहना है कि जब तक हिरासत में लिए गए लोगों को बिना शर्त रिहा नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन और बंद जारी रहेगा।

प्रशासनिक स्तर पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुरहू और आसपास के इलाकों में बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और वज्र वाहन, रैपिड एक्शन फोर्स, वाटर कैनन और अश्रु गैस की टीमों को तैनात रखा गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल 10 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें तीन केस स्वयं प्रशासन की ओर से किए गए हैं।

पुलिस का दावा है कि कुछ लोगों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिले हैं, जबकि अन्य संदिग्धों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल खूंटी शहर और मुरहू में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस की गश्ती टीमें लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर रही हैं।

गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की जड़ शुक्रवार शाम को रामनवमी जुलूस के दौरान हुई एक मामूली कहासुनी थी, जिसने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस कारण कई स्थानीय दुकानदारों को अपनी दुकानें छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान इलाके में फायरिंग की अफवाहों ने भी माहौल को गर्म किया, हालांकि प्रशासन ने अब तक किसी भी तरह की फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी स्वयं मौके पर कैंप कर रही हैं और शांति समिति के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास कर रही हैं। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें