मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के गोड्डा में पार पहुंचा 42 डिग्री, कई जिलों में हीट वेव का कहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। इन दिनों झारखंड राज्य तेज गर्मी की चपेट में है।

राज्य का सबसे गर्म गोड्डा जिला है। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक

पहुंच गया है।

यहां सुबह नौ बजे से ही तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी

हो जा रही है। यहां का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूर्य की किरणे झुलसा

रही हैं। दोपहर में गर्म हवा का असर होने लगा है। चिलचिलाती धूप में लोग

परेशान हैं। दोपहर के समय लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

हालांकि इस बीच राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तपती धूप से तापमान में

बढ़ोतरी होने साथ ही गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

रांची

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि 21 और 22

अप्रैल को आंशिक बादल छा सकते हैं। राज्य के मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में

गर्मी का कहर दूसरे हिस्सों के मुकाबले थोड़ा अधिक है। इस दौरान अधिकतम

तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। आने वाले दिनों

में अधिकतम तापमान में और तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। साथ ही,

कई जिलों में हीटवेव की आशंका है, जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कोशिश करें कि भूलकर भी दोपहर 12 से 2 बजे के बीच बाहर न निकलें। सीधा धूप

के संपर्क में आने से बचें।

मौसम विभाग के अनुसार सरायकेला खरसावां,

पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ दुमका, देवघर,

धनबाद व चतरा आदि जिलों में लोगों को गर्मी से बेहद सतर्क रहने की जरूरत

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें