मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच बताएं : अजय आलोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की शुक्रवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक उपस्थित हुए। बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से मीडिया विभाग की भूमिका को विस्तार से बताया।

बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 10 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को देवतुल्य जनता से मिल रहा अपार स्नेह दिखाता है कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदलते और आगे बढ़ते भारत को देखा है, जो अब विकसित होने की और अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ कार्य में लग जाएं। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें