रांची में आयोजित झामुमो की उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होंगे तेजस्वी यादव

रांची: रांची मे आयोजित झामुमो की उलगुलान न्याय महारैली में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे। आपको बता दें कि 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली का अयोजन किया गया है। इस बाबत बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल को अपने रांची आगमन का कन्फर्मेशन दे दिया है। न्याय महारैली में शामिल होने के लिए झामुमो पार्टी की ओर से विपक्षी दलों के कई बड़े नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है।उलगुलान न्याय महारैली में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर होंगे ।





