मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर की गाड़ी में स्कार्पियो से टक्कर, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। छतरपुर-पाटन के पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर, उनके पुत्र और पांच-छह कार्यकर्ता शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर के डॉक्टर अरुण शुक्ला के अस्पताल में लाया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी-पाटन मोड़ पर उनकी गाड़ी में तेज रफ्तार स्कार्पियो से टक्कर हो गयी।

दरअसल पूर्व विधायक किशोर, उनके पुत्र एवं अन्य कार्यकर्ता छतरपुर इलाके से कार्यक्रम के बाद मेदिनीनगर लौट रहे थे। जैसे ही कजरी-पाटन मोड़ पर स्थित ब्रेकर पर उनकी गाड़ी धीमी हुई, पीछे से तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। गाड़ी को नुकसान होने के साथ-साथ अंदर बैठे पूर्व विधायक और उनके पुत्र और समर्थकों को भी चोटे आई। गाड़ी को पुलिस थाने ले गई है। पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर और उनके पुत्र को मेदिनीनगर लाया गया और फिर डॉक्टर अरुण शुक्ला के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें