मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में एक की मौत, बहनोई गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क हादसे में एक की मौत, बहनोई गंभीर

पलामू। पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार टेंपो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।ऑटो एक सवार को कुछ दूर तक घसीट कर ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक बाइक सवार की हालत गंभीर बताई गई है और उसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में चल रहा है। घटना सोमवार रात की है। मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में किया गया। बाइक सवार की संख्या दो थी और दोनों रिश्ते में साले और बहनोई बताए गए हैं। साले की मौत हुई है। मृतक की पहचान छतरपुर के लठैया बभंडी के 27 वर्षीय रितेश कुमार यादव, पिता कामेश्वर यादव के रूप में हुई है। जख्मी बहनोई बिहार के नबीनगर थाना क्षेत्र के डकटौवा निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव, पिता जनेश्वर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर फरार बताया जाता है।जानकारी के अनुसार रितेश और सुरेंद्र बंधुडीह- लंगूराही गांव गए थे । रितेश का यहां नानी का घर है। दोनों लौट रहे थे। छतरपुर में पुराना नेशनल हाईवे पर रामगढ़ शिव मंदिर के पास पहुंचने पर छतरपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मारी और रितेश को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया।स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया और एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। एमएमसीएच लाने पर रितेश को मृत घोषित किया गया, जबकि सुरेंद्र को इलाज के लिए भर्ती किया गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें