Super Intelligence (SI) बोलो! अमेरिका ने बदला Artificial Intelligence (AI) का नाम, ट्रंप का बड़ा आदेश

अमेरिका में अब Artificial Intelligence (AI) को नया नाम मिल गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी दस्तावेजों और आधिकारिक बातचीत में AI की जगह ‘Super Intelligence’ (SI) शब्द के इस्तेमाल का आदेश जारी किया है। यह आदेश मंगलवार को व्हाइट हाउस में हुई एक हाई-लेवल बैठक के बाद साइन किया गया। इस लंच मीटिंग में Elon Musk, Meta के CEO Mark Zuckerberg, Google के CEO Sundar Pichai और Nvidia के CEO Jensen Huang जैसे बड़े टेक लीडर्स मौजूद थे। व्हाइट हाउस से जारी Executive Order का टाइटल है - ‘Inaugurating The Era Of Super Intelligence’।
इस आदेश के तहत अब अमेरिका के सभी सरकारी विभागों, एजेंसियों को अपनी official correspondence, public communications, वेबसाइट्स, रिपोर्ट्स और पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स में ‘Artificial Intelligence’ और ‘AI’ की जगह ‘Super Intelligence’ और ‘SI’ लिखना होगा। यह बदलाव "कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक" लागू होगा। हालांकि, यह बदलाव पुराने नियमों, सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स, ग्रांट्स या ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स पर लागू नहीं होगा। यानी पहले से मौजूद दस्तावेज नहीं बदले जाएंगे। ट्रंप ने कहा, "ये सबसे बड़ी चीज है, शायद अब तक की सबसे बड़ी चीज। ये इंटरनेट से भी बहुत बड़ी है।"
आदेश में तर्क दिया गया है कि अमेरिकी कंपनियों द्वारा बनाई जा रही आज की तकनीक 70 साल पुराने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के फ्रेमवर्क से बहुत आगे निकल चुकी है। आज के सिस्टम सिर्फ इंसानी दिमाग की नकल नहीं करते, बल्कि साइंस, मेडिसिन और क्रिएटिविटी में कहीं ज्यादा काम कर रहे हैं। आदेश में लिखा है, “जैसे-जैसे ये क्षमताएं बेहतर हो रही हैं, ये सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नहीं, बल्कि Super Intelligence के एक नए युग का प्रतिनिधित्व करती हैं।” ट्रंप ने कहा, “It’s not artificial, we all agree on that” - ये आर्टिफिशियल नहीं है, इस पर हम सब सहमत हैं।
फिलहाल के लिए सरकार Title 15 के तहत AI की पुरानी कानूनी परिभाषा को ही SI के लिए इस्तेमाल करेगी। राष्ट्रपति ने अपने साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडवाइजर को 60 दिन का समय दिया है कि वो कांग्रेस को ‘Super Intelligence’ की नई फेडरल परिभाषा का प्रस्ताव भेजें। इसी मीटिंग में टेक कंपनियों ने एक voluntary safety pact भी साइन किया है। इसे ‘Morally Binding’ बताया जा रहा है। इसके तहत कंपनियां अपने मॉडल्स की ट्रेनिंग के दौरान 4 लेयर की सेफ्टी, इंटरनल मॉनिटरिंग, बाहरी ऑडिटर्स से जांच और बोर्ड-लेवल की निगरानी करेंगी।
विषय





