मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:30 · नई दिल्ली संस्करण

डेंगु बीमारी से हुई मौत की जांच के लिये मलेरिया विभाग के टीम मृतक के घर पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। डेंगु बीमारी से हुई मौत की जांच को लेकर मंगलवार को बाघमारा उपस्वास्थ्य केन्द्र से मलेरिया विभाग के टीम कचर्रा बस्ती स्थित मृतक के घर पहुंची।

मेडिकल टीम ने घर एवं बगीचे के आसपास में जांच पड़ताल की। साथ ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी किया।

टीम ने वहां लोगों को गर्म पानी पीने, घर एवं बाग बगीचा को साफ सफाई रखने की सलाह दी। जाने के दौरान मलेरिया विभाग के बेसिक हेल्थ वर्कर अजीत कुमार ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर हमारी टीम जांच करने पहुंची है।

बुधवार को घर के सदस्यों के साथ गांव वालों का स्वास्थ्य जांच किया जायेगा। साथ ही गांव में किटनाशक दवा का छिड़काव भी किया जायेगा। ज्ञात हो कि महुदा के कचर्रा निवासी( 49) वर्षीय पूरण चंद प्रसाद की डेंगु से मौत होने के बाद झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी द्वारा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं धनबाद उपायुक्त को ट्वीट करने के बाद स्वास्थ्य विभाग, धनबाद हरकत में आया और जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आज बाघमारा स्वास्थ्य विभाग (मलेरिया) की टीम मृतक के घर पहुंच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मौके पर बेसिक हेल्थ वर्कर अजीत कुमार प्रसाद, मलेरिया तकनिकी पर्यवेक्षक राजेश कुमार निषाद, एमपीडब्लु खिरोधर दास, शंकर रवानी, भागीरथ सिंह, महेश प्रसाद रवानी, टेकलाल रवानी आदि अन्य शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें