मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में हाइवा की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, विरोध में सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमशेदपुर में हाइवा की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, विरोध में सड़क जाम

जमशेदपुर। जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स कारखाने में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान चांदनी चौक निवासी सुमित मुंडा के रूप में हुई है। वह सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे बाइक से टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक हाइवा ने ओवरटेक करने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान सुमित की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और वह हाइवा के पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने वाहन को मौके पर ही रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर परसूडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए दोषी चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संकरी सड़क पर भारी वाहनों के लगातार परिचालन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और बाद में जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें