मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम ( चाईबासा) जिला स्थित चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईहातू निवासी सीनू पूर्ती अपने गांव से टाटा मैजिक गाड़ी पर लोगों लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हादसे की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजवाया। मृतकों की पहचान गंगा जारिका (35), सीनू पूर्ति (36), शिवराम हेंब्रम (32) और जगदीश हेंब्रम (35) के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल जगदीश को प्राथमिक इलाज के बाद टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया गया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि दुर्घटना देर रात की है और संभवतः ट्रक की तेज रफ्तार इसके पीछे की मुख्य वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें