मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे, हुआ स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे, हुआ स्वागत

पश्चिमी सिंहभूम

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 प्रवासी श्रमिक गुरुवार को सुरक्षित अपने गृह राज्य झारखंड लौट आए। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से सभी श्रमिकों का स्वागत किया गया और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली गई।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार समन्वय किया। सभी श्रमिक रेल मार्ग से राउरकेला होते हुए चक्रधरपुर पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहले से मौजूद थी।

स्टेशन पर श्रमिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके बाद उन्हें उनके-अपने गांवों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई। साथ ही प्रत्येक श्रमिक को खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट भी उपलब्ध कराया गया, ताकि घर पहुंचने के बाद उन्हें किसी प्रकार की तत्काल असुविधा का सामना न करना पड़े।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित एक औद्योगिक इकाई में हाल ही में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। घटना के बाद वहां कार्यरत झारखंड के श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने त्वरित पहल की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संबंधित विभागों और जिला प्रशासन ने तमिलनाडु के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा, जिसके परिणामस्वरूप पश्चिमी सिंहभूम के सभी 14 श्रमिक सुरक्षित अपने घर लौटने में सफल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें