मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

स्वास्थ्य सहिया की गला काटकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वास्थ्य सहिया की गला काटकर हत्या

पलामू। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार के पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की बीते रात गला काटकर हत्या कर दी गई। सब्जी काटने वाले पहसुल से महिला का गला काटा गया।सोमवार सुबह पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है। घटना रविवार देर रात की है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी पति अनूप कुमार के साथ अक्सर रांची रहा करती थी। कभी-कभी ड्यूटी के लिए तरहसी आया करती थी। दो दिन पहले वह पारपाइन गांव आई थी। घर में अकेले रह रही थी। उसके पति और दो बच्चे रांची में थे।सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। जिस कमरे में डेड बॉडी पड़ी थी, उसको बाहर से हत्यारे बंद करके चले गए थे। ग्रामीणों के अनुसार महिला के कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक कमरे में गला दबाया गया होगा और दूसरे कमरे में लाकर पहसुल से गला काटा गया।इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। हर कोई इस घटना से हैरान है। गांव वालों ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने का आग्रह किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें